दुर्ग में 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला, SP विजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश

Picture of Sarik_bharti_media_desk

Sarik_bharti_media_desk

SHARE:

दुर्ग। जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल द्वारा तबादला सूची जारी की गई।

जारी आदेश के अनुसार, कुल 13 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 8 निरीक्षक (इंस्पेक्टर), 3 उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) और 2 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शामिल हैं। सभी तबादले प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से किए गए हैं।

पुलिस विभाग में इस बदलाव को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। इससे जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज में तेजी लाने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस आदेश के जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को उनके नए पदस्थापना स्थल पर शीघ्र योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।


क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 62 लाख की ठगी, पद्मनाभपुर पुलिस ने दो आरोपियों को पंजाब से किया गिरफ्तार

Sarik_bharti_media_desk
Author: Sarik_bharti_media_desk

|विद्यार्थी कला-साहित्य और जीवन का|