वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मनाया छेरछेरा पर्व, कृषि मंत्री रामविचार नेताम से मांगा छेरछेरा.

Picture of Priyanshu Vishwakarma

Priyanshu Vishwakarma

SHARE:


रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज छेरछेरा पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें बच्चे छेरछेरा मांगने के लिए निकल पड़े हैं। यह पर्व धान के कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। सुबह से ही बच्चों की टोलीयां छेरछेरा मांगने निकल पड़ी हैं। बच्चे तो बच्चे प्रदेश के मंत्री ने भी आज छेरछेरा मांगा।

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आज कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निवास पर जाकर छेरछेरा पर्व मनाया। ओपी चौधरी ने रामविचार नेताम से छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेर हेरा… कहते हुए छेरछेरा मांगा। जिसके बाद रामविचार नेताम ने धान निकालकर टुकनी में डालकर अन्न का दान किया।

मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने अन्न का दान दिया। यह पर्व छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है, जिसमें लोग एक दूसरे के घरों में जाकर छेरछेरा मांगते हैं और अन्न का दान देते हैं।

Priyanshu Vishwakarma
Author: Priyanshu Vishwakarma

News creater, social activist,