धारदार हथियार के साथ गुण्डागर्दी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही…

थाना सुपेला/04.06.2023


*👉धारदार हथियार के साथ गुण्डागर्दी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*👉सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*👉आमजनो को खंजर लहरा कर फैला रहा था दहशत*
—00—
ज्ञात हो कि दिनांक 04.06.2023 को सूचना मिली कि राहुल सिंह धारदार हथियार खंजर से मछली मार्केट के सामने आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है।
पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, श्री निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर पहुंची जहां आरोपी राहुल सिंह पिता किसुन सिंह उम्र 23 साल निवासी आदर्श पारा लक्ष्मी नगर अपने हाथ में एक धारदार हथियार खंजऱ लहराते हुए लोगो को धमकाते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी राहुल सिंह को दिनांक 04.06.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, सउनि रजनीकांत दीवान, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक रवि साव, सुरेन्द्र गिरी, श्याम जी मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।
*की गई कार्यवाही:-*
*अपराध क्रमांक:- 436/2023*
*धारा:- 25,27 आर्म्स एक्ट*
*जप्ती:- एक धारदार हथियार खंजर*
*गिरफ्तारी आरोपी:- राहुल सिंह पिता किसुन सिंह उम्र 23 साल निवासी आदर्श पारा लक्ष्मी नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.*


Discover more from Bharti Media Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from Bharti Media Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading