CG News: भाजपा ने 45 नेताओं को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने और अनुशासनहीनता करने वाले 45 भाजपा नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर की गई है।

क्यों लिया गया फैसला?

भारतीय जनता पार्टी ने यह कड़ा कदम उन नेताओं के खिलाफ उठाया, जिन्होंने बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा या फिर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए।

भाजपा के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने जानकारी दी कि दुर्ग नगर निगम क्षेत्र से 30 बागी नेताओं को निष्कासित किया गया, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत से 11 नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया।

किन नेताओं पर गिरी गाज?

दुर्ग नगर निगम से निष्कासित नेता:

भारती चंद्राकर, संतोषी बाई पटेल, चोखेलाल सोनी, जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सतीश कुमार देवांगन, अजीत कुमार वैद्य, खिलावन मटियारा, लता सेन, बबीता यादव, सीमा मिश्रा, विकास कुमार ताम्रकार, जगदीश सोनी, विजयलक्ष्मी मिश्रा, दिनेश कुमार वर्मा, रामरतन जलतारे, पूजा देवांगन, डोमेश्वर प्रसाद साहू, मोहित कुमार टंडन, दशरथ पंदरिया, नरेंद्र हरपाल, तारिणी चंद्राकर, लता मनोज यादव, रेखा बंदे, अश्वनी साहू, सविता साहू, मोतीलाल साहू, नीलम पवार, पीलिया साहू, भानुमति साहू, कंचन ललित यादव।

नगर पालिका परिषद कुम्हारी से निष्कासित:

विनोद कुमार बंजारे, कुरमनी लक्ष्मी नारायण साहू, सुनीता तिवारी, अनुराग गुप्ता, ओंकार प्रसाद मारकंडे।

नगर पंचायत पाटन से निष्कासित:

वार्ड क्रमांक 11 से वागेश वासा शंकर, वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती लक्ष्मी लक्ष्मण निर्मलकर।

नगर पंचायत उतई से निष्कासित:

माया ठाकुर, आशीष साहू, भीषण देवांगन, विजय लक्ष्मी साहू।

भाजपा ने दिए सख्त निर्देश

भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पार्टी नेतृत्व ने यह संकेत दिया है कि भविष्य में भी अगर कोई अनुशासनहीनता करता है तो उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

इस फैसले से भाजपा में अनुशासन को लेकर सख्त संदेश गया है और आने वाले चुनावों में पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Author: