कवर्धा। भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। यह महोत्सव 26 और 27 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई, डीएफओ शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई गणमान्य लोग इस महोत्सव में शामिल होंगे। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि महोत्सव के उद्घाटन और समापन समारोह में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
महोत्सव के दोनों दिन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसको ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
यह भी पढ़े :-
युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले: भिलाई में विशेषज्ञों संग परिचर्चा 23 मार्च को

Author: Sarik_bharti_media_desk
|विद्यार्थी कला-साहित्य और जीवन का|