रायपुर में दहेज प्रताड़ना से मौत: पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, थाने में लगाई आग

Picture of Sarik_bharti_media_desk

Sarik_bharti_media_desk

SHARE:

रायपुर। दहेज प्रताड़ना के चलते राजधानी रायपुर में एक महिला ने दर्दनाक कदम उठाते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना में गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने साल 2020 में रायपुर के शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी।
महिला ने साल 2020 में रायपुर के शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी।

मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम वर्षा गोस्वामी था। वर्षा ने करीब 5 साल पहले रायपुर के ही शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही शिवम पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।

महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। आरोप है कि पति ने रात को घर से निकाल दिया था।
महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। आरोप है कि पति ने रात को घर से निकाल दिया था।

पति ने किया था हमला, पैसे लाने का बनाता था दबाव

परिजनों का कहना है कि आरोपी पति वर्षा से मायके से पैसे लाने का दबाव डालता था और ताने देता था कि वह “भिखारी घर से खाली हाथ आई है”। यहां तक कि उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया था। आए दिन होने वाली प्रताड़ना से परेशान होकर वर्षा ने थाने पहुंचकर मदद लेने की कोशिश की।

थाने में खुद को आग लगाई

थाने के बाहर जला हुआ कपड़ा मिला, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाने के बाहर जला हुआ कपड़ा मिला, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

10 सितंबर को विवाद के बाद वर्षा महिला थाने पहुंची थी। दोपहर करीब 12 बजे वह बाहर बैठी थी, तभी उसने अचानक पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया। इसके बाद चीखते हुए वह थाने के अंदर भागी। वहां मौजूद स्टाफ ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई और उसे डीकेएस अस्पताल पहुंचाया।

दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी, दोनों को 2 बच्चे भी है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

महिला का छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। चार दिन तक इलाज चला, लेकिन 14 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि झुलसी हुई जगहों पर संक्रमण फैल गया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।

बहन ने लगाए गंभीर आरोप

अस्पताल में मृतका की बहन ने बताया कि लव मैरिज के बाद से ही शिवम मारपीट करता था। वह जुआ और सट्टा खेलने का आदी था। घर आकर गाली-गलौज करता और रात में बहन को घर से बाहर निकाल देता था। बहन ने यह भी आरोप लगाया कि शिवम परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देता था।

उसने बताया कि दिवाली के पहले भी शिवम ने वर्षा का सिर फोड़ दिया था। उस समय पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

FIR दर्ज, आरोपी फरार

वर्षा की मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कोतवाली थाने में आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दुर्ग जिला अस्पताल में इंजेक्शन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sarik_bharti_media_desk
Author: Sarik_bharti_media_desk

|विद्यार्थी कला-साहित्य और जीवन का|

Leave a Comment