जुआ खिलवाने लड़कों को सैलरी पर रखा, 5 अरेस्ट:50 लाख रुपए का लग चुका था सट्‌टा, पुलिस ने मारी रेड; भाग गया मुख्य आरोपी…

दुर्ग पुलिस ने भिलाई के जामुल क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा ऐप संचालन करने वाले दो पैनल को पकड़ा है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भिलाई शहर में एक आरोपी ऑनलाइन सट्टा ऐप का ब्रांच संचालित कर रहा है। उसके द्वारा बकायदा लोगों को सैलरी पर रखा गया है। उसके नीचे कई लड़के काम कर रहे हैं, जो कि सट्टा ऐप संचालन से लेकर रुपए का ट्रांजेक्शन भी कर रहे हैं।

एसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को आईपीएस प्रभात कुमार और सीएसपी राजीव शर्मा के नेतृत्व में तैयार किया। इसके बाद जब टीम ने पता लगाया तो पता चला कि कुछ लड़के लोटर 365 इन और लोटस 365 विन नाम से ऑनलाइन सट्टा ऐप संचालित कर रहे हैं।

उनके द्वारा एक महीने में 50 लाख से अधिक का सट्टा लगाया जा चुका है। पुलिस ने मुखबिर को अलर्ट किया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन, एटीएम, चेकबुक और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। गिरफ्तार लड़कों ने बताया कि उन्हें सैलरी पर रखा गया था। ऐप का संचालन दूसरे के द्वारा किया जाता था।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

1. अमित कुमार राजभर (33 सला), निवासी आदर्श नगर कैंप 1 भिलाई
2. विशाल कुमार राय (19 साल) संग्राम चौक कैंप 1 भिलाई
3. गुड्डू राजा (22 साल) निवासी नंदनी रोड सुभाष नगर शिव मंदिर के पास भिलाई
4. दीपक साव (22 साल) निवासी सुभाष नगर खेल मैदान के पास भिलाई
5. सुनील सिंह (30 साल) निवासी ईडब्ल्यूएस 378 हाउसिंग बोर्ड जामुल


Discover more from Bharti Media Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from Bharti Media Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading