जुआ, सट्टा, आबकारी एक्ट के साथ-साथ पृथक से की गई प्रतिबंधक कार्यवाही….

थाना सुपेला/13.06.2023

👉अभियान चलाकर सुपेला पुलिस ने किया रेड कार्यवाही*
👉जुआ, सट्टा, आबकारी एक्ट के साथ-साथ पृथक से की गई प्रतिबंधक कार्यवाही*
👉सुपेला पुलिस की बडी कार्यवाही


—00—
ज्ञात हो कि दिनांक 16.06.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, श्री शलभ कुमार सिन्हा द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ, सट्टा एवं आबकारी एक्ट के तहत अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। निर्देश के पालन के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, श्री निखिल राखेजा के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा पृथक-पृथक टीम गठित कर रेड कार्यवाही किया गया।
पहली रेड कार्यवाही के दौरान गदा चैक सुपेला से आरोपी दीपक कुमार चन्द्रवंशी एवं मुक्तानंद सलामें को सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम शराब सेवन करते पकड़ा गया।
दूसरी रेड कार्यवाही के दौरान लक्ष्मी मार्केट, मटन मार्केट के बाजू से आरोपी सुनील सिंह को सट्टा पट्टी में अंको-शब्दो का जुआ खेलाते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी एवं मोबाईल जप्त किया गया।
तीसरी रेड कार्यवाही के दौरान आकाश गंगा सुपेला से आरोपी उत्तम सोनी,विनय कुमार गुप्ता एवं लोकनाथ दलाई को 52 पत्ती तास में रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते पकडा गया। जिनके कब्जे से नगदी एवं तास पत्ती जप्त किया गया है।
अभियान कार्यवाही के दौरान छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत आरोपी सुनील सिंह को आज दिनांक 16.06.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी उत्तम सोनी, विनय कुमार गुप्ता, लोकनाथ दलाई, दीपक कुमार एवं मुक्तानंद सलामें को प्रतिबंधित करते हुए धारा 151, 107, 116(3) जा.फौ. के तहत गिरफ्तार एस.डी.एम. न्यायालय छावनी पेश किया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक काशीनाथ मंडावी, सउनि रजनीकांत दीवान, राजेश सिंह, प्र.आर. भरत यादव, अमर सिंह, प्रकाशचंद तिवारी, लखन कतलम, संतोष शर्मा, आर. जुनैद सिद्धीकी, विशाल सिंह, कपिल चैधरी, सुरेन्द्र गिरी, रवि साव, सुरेन्द्र पटेल, श्यामजी मिश्रा, सूर्या प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।
*की गई कार्यवाही:-*
*01. अपराध क्रमांक:- 469/2023*
*धारा:- 36(च) आबकारी एक्ट* *गिरफ्तार आरोपी:- दीपक कुमार चन्द्रवंशी पिता कालीराम चन्द्रवंशी उम्र 21 साल निवासी सेंट्रल होटल पार्क के पास सुपेला*
*02. अपराध क्रमांक:- 470/2023*
*धारा:- 36(च) आबकारी एक्ट* *गिरफ्तार आरोपी:- मुक्तानंद सलामें पिता मोतीलाल सलामें उम्र 21 साल निवासी सेंट्रल होटल पार्क के पास सुपेला*
*03 अपराध क्रमांक:- 471/2023*
*धारा:- छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6*
*गिरफ्तार आरोपी:- सुनील सिंह पिता सुन्दर सिंह उम्र 35 साल निवासी लक्ष्मी मार्केट मटन मार्केट के बाजू सुपेला।*
*04 अपराध क्रमांक:- 472/2023*
*धारा:- छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)*
*गिरफ्तार आरोपी:- (1) उत्तम सोनी पिता राजेन्द्र सोनी उम्र 24 साल निवासी पांच रास्ता ओशो पब्लिक स्कूल के पास सुपेला।*
*(2) विनय कुमार गुप्ता पिता बसंत गुप्ता उम्र 30 साल निवासी पांच रास्ता सुपेला।*
*(3) लोकनाथ दलाई पिता डमरू दलाई उम्र 45 साल निवासी वेंकटेश्वर टाॅकिज के पास सुपेला।*


Discover more from Bharti Media Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from Bharti Media Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading